ये खुदा है – 45

 

रात मे खाने के बाद ख़ुदा पलास्मा के सामने बाअदब होकर बैठ गया, नये जेम्स बॉणड का सीडी लगाते ही तालियां और सीटियां बजानी शुरू करदीं अभी खड़े होकर नाचने की देरी थी खड़ खड़ की आवाज़ से सीडी अटक गई। पहले सीडी पलियर को थपथपाया फिर आन आफ करके देखा, फिर सीडी को साफ करने के बाद दुबारा ट्राई किया मगर सीडी आगे ना बढ़ी। गज़ब मे आकर ख़ुदा ने पलास्मा तोड़ दिया और आसमान की तरफ हाथ उठायाः तबाह होजाए वो शख्स जिसने ये सीडी बनाया। अमेरिका ने बुलंद आवाज़ मे आमीन कहा। दरअसल ये पईरेटेड सीडी जो पाकिस्तान की इजाद है, दुनिया के हर फुटपात पर स्सते दामों मे सदफ छा गया है। लानत है उनपर जो नक़ली सीडी का कारोबार करते हैं, हमारा मूड ख़राब करदिया। ख़ुदा को फिल्मों से काफी लगाऊ है, अकसर जेम्स बॉणड की फिल्में अक़ीदत से देखता आरहा ख़ास तौर से चकाचूंद ग्राफिक्स पर बहुत फिदा है। कई वर्षों से ख़ुदा दुआ करता रहा कि ज्लदी से नया जेम्स बॉणड रिलीज़ होजाए, इसी इन्तेज़ार मे डान नम्बर दो झीलना पड़ा। सिनेमा से बाहर निकलते हुए ख़ुदा ने पत्रकारों से फर्मायाः डान नम्बर दो देखने के बाद भारत जाकर बनारस वाला पान खाने को मन कर रहा है। अमेरिका ने दिलासा दियाः अभी ना जाएं, इस वक्त जोरडान के राष्ट्रपति शाह हुसेन और उन्की मलिका रानिया भारत मे पान खाने उतर चुके हैं। दूसरे दिन शाम को बाथरूम से आवाज़ आईः हूंऊँऊऊऊँ आँशिंक बनाँयां आँशिंक बनाँयां….. पता नही आज President A P J Abdul Kalam and Prime Minister Manmohan Singh posing with the King of Jordan Abdullah II and Queen Rania during a welcome ceremony at the Presidential Palace in New Delhi, yesterday. (REUTERS)दोपहर मे क्या खाया, पिछले एक घंटे से ख़ुदा बाथरूम मे बैठा गुनगुना रहा है। दर्वाज़ा तोड कर ख़ुदा को बाहर निकाला और फूलों का हार पहनाकर विश्व एड्स दिवस की बधाईयां दीं और बताया कि एशियन गेम्ज़ 2006 का उपघाटन शुरू हो चुका है, दुहा मे शेख़ लोग पैसा पानी की तरह बहा रहे हैं, समझ मे नही आता वो दुनिया को क्या बताना चाहते हैं? खुदा ने हंसते हुए फर्मायाः क़तर, एक छोटा सा देश जो सिर्फ पिछले चार Fantastic fireworks are displayed during the opening ceremony of the 15th Asian Games at the Khalifa Stadium in Doha, Qatar, Dec.1, 2006. (Xinhua Photo)वर्षों मे उभर आया, आज अपनी धर्ती पर एशियन गेम्ज़ करवाने की ताक़त रखता है - हमें ये सोच कर हंसी आई कि 2010 मे जब भारत अपनी धर्ती पर एशियन गेम्ज़ की मेज़बानी करे तो बेचारे की क्या हालत होगी? ख़ुदा को बताया कि 1982 मे भी भारत ने एशियन गेम्ज़ की मेज़बानी कर चुका है तो फिर इसमे हंसे की क्या बात है? ख़ुदा ने खिलखिला कर हंसते हुए फर्मायाः क्रपशन क्रपशन क्रपशन — जारी

बाकी फिर कभी

This entry was posted on Saturday, December 2nd, 2006 at 3:35 pm and is filed under खुदा से मिलो. You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0 feed. You can leave a response, or trackback from your own site.

One comment

 1 

पंडित जी को भी हिन्दी में डब की हुई हॉलीवुड फिल्में देखने का बहुत शौक है। एक बार अपने संगणक पर किंगकाग फिल्म देखते वक्त ऐन मौके पर (वो सीन जब गोरिल्ले को द्वीप पर पकड़ रहे होते हैं) पंडित जी की सीडी भी अटक गई थी। तब खुदा की तरह पंडित जी ने भी सीडी बनाने वाले को श्राप दे डाला था। :)

January 1st, 2007 at 9:13 am

Leave a reply

Name (*)
Mail (will not be published) (*)
URI
Comment