15
Nov

ये खुदा है – 41

   Posted by: शुऐब   in खुदा से मिलो

[ अरूनाचल प्रदेश ]

आआआ आओच्छ…. दर्द के मारे खुदा की चीखें निकल पडीं - क्या ज़रूरत थी चूहों के बिल मे हाथ डालने की? लग भग एक दर्जन चूहों ने जम कर काटा होगा। खुदा ने चिल्लाते हुए कहाः खुदा को खुदा की कसम, इन नालायक चूहों को मारने के लिए हम स्वर्ग से एक बिल्ली मँगवायेंगे। इस पर अमेरिका ने कहाः जाने भी दें आका, सिर्फ चंद चूहों की खातिर स्वर्ग से बिल्ली मंगवाने मे काफी खर्च आएगा, इतना खर्च कि ईरान के आधे हिस्से को तबाह कर सकते हैं। दर्द से तड़पते हुए खुदा ने कहाः  कमबख्त चूहों ने हमारी उंगली काट कर जैसे हाथी का पैर बना दिया, हम उन से बदला लेकर ही सांस लेंगे। चीन ने खुदा की उंगली पर पटटी बांधते हुए कहाः नामाकूल चूहे, खुदा को पहचाने बगैर उसकी उंगली को लहूलुहान कर दिया -इस से सबक लेना चाहिये कि खाम्खा यहां वहां उँगलियॉ नहीं करनी चाहिए। चीन ने कहाः हम को भी बैठे बैठे उंगली करने की सोची, जब चंद मामूली चूहे अपने घर मे उंगली करने पर खुदा को तक नही बख्शा तो अरूनाचल प्रदेश मे उंगली करने जाएं तो पूरे देढ सौ करोड भारती हमारी वाट लगा देंगे - खुदा का शुक्र है कि हमें एक सबक मिला — जारी

बाकी फिर कभी

This entry was posted on Wednesday, November 15th, 2006 at 12:28 pm and is filed under खुदा से मिलो. You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0 feed. You can leave a response, or trackback from your own site.

4 comments so far

 1 

इन चीनियों को भी खुदा बनने की सूझी है, अब इनका क्या किया जाय.

November 15th, 2006 at 4:00 pm
 2 

समरथ को नहीं दोष गोसांई.
अब भी चेतो और भारत को खुदा बनाने के लिए हर वो रास्ता अपनाओ जो जरूरी है. चीन को जवाब तभी दे सकते है जब उससे ज्यादा ताकतवर होंगे

November 15th, 2006 at 5:52 pm
 3 

एक जमाने में ज्यार्ज फ़र्नान्डीस ने कहा था कि पाकिस्तान से ज्यादा चीन हमारा शत्रु है, इस बात में कभी कभार सच्चाई लगती है।

November 15th, 2006 at 6:47 pm
 4 

Hi,

we would like inform you that now Hindi Writer WordPress Plugin is out. Visit http://www.monusoft.com/Products/WordPressPlugin/tabid/187/Default.aspx for downloading it. You can install this plug in and user can direclty input Hindi comment/post/page from comment box instead of using Hindi IME and then copy/pasting text in comment/post/page box.

November 16th, 2006 at 1:59 am

Leave a reply

Name (*)
Mail (will not be published) (*)
URI
Comment