Archive for February, 2007
एक नज़र कोरलड्रा पर
नाम से ही ज़ाहिर है ये सिर्फ ग्राफिक साफ्टवेयर है, मगर आपको ये जानकर हैरत होगी कि इस प्रोग्राम पर आईटम बम भी बना सकते हैं….. अरे यार मेरा मतलब है डिज़ाईन कर सकते हैं। एक ज़माना था जब हेलिकाप्टर, पलेन, धर्ती के मैप, मोटर कार और इंजीनियरिंग आदी जैसे सारे डिज़ाईन कोरलड्रा पर होते थे अब ये सब आटोकेड और माया आदी स्पेशल प्रोग्रामों पर बन रहे हैं। प्रिंट मीडिया जैसे अख़बारों और डी.टी.पी के लिए ये प्रोग्राम कमर की हड्डी की तरह है। इसके पन्ने पर अख़बारों के लिए Page Layout और Color Seperation का काम बहुत उमदा होता है और अगर आप चाहें तो इसी साफ्टवेयर पर एक अच्छी ख़ासी ख़ूबसूरत वैबसाईट Java और Html स्क्रिप्ट के साथ डिज़ाईन कर सकते हैं।
अगर आप ग्राफिक डिज़ाईनर नहीं, तो ऐडोब का Ilustrator और कोरलड्रा दोनों प्रोग्रामों को एकसाथ अपने कम्पयूटर पर रन करके देखें - आपको ये दोनों भाई बेहन की तरह दिखाई देंगे। ये हाल है इन प्रोग्राम्स का, कोई Illustrator पर काम करने वाले सिर्फ इसी पर ख़ुश होते रहेंगे और कोरलड्रा पर काम करने वाले को इस से अच्छा और आसान दूसरा कुछ दिखाई नहीं देता। ये मालूम करना कठिन है कि दोनों मे क्या फर्क़ है? अगर ढूंडो तो इन दोनों प्रोग्राम्स को चाहने वाले बराबर मिलेंगे।
बात होरही है कोरलड्रा कि, पिछले दस-बाराह वर्षों से ग्राफिक के मैदान मे बराबर अपना एक पक्का मुक़ाम बनाए रखा है। ये एक ऐसा प्रोग्राम है जिसमें तकरीबन ३४ फॉर्मेट्स (क़िसमों) की फाईलें खुलती हैं और तकरीबन ७५ अलग अलग फार्मेट्स की फाईलें चाहे आप किसी भी साफ्टवियर पर बनाकर लाएं, इसके पन्ने पर Import कर सकते हैं, और तो और कोरलड्रा पर कोई भी काम करने के बाद इस ग्राफिक को तकरीबन ५४ किसम की फार्मेट्स मे दूसरे प्रोग्राम्स के लिए Export भी किया जासकता है जिनमें ऐडोब फोटोशॉप का PSD, मेक्रोमिडीया का SWF, कोडाक फ़्लाश पिक्स के लिए FPX और ऐडोब Illustrator के लिए Al फार्मेट के अलावा और बहुत से फार्मेट्स दसतियाब हैं। Apple Macintosh मे मौजूद कई प्रोग्राम्स की फाईलों को भी कोरलड्रा स्पोर्ट करता है। इस मे इतने सारे गुण होने के बावजूद सितमज़्रीफी देखिए कि कोरलड्रा की CDR फाईल को दूसरा कोई प्रोग्राम क़बूल (Support) नहीं करता या फिर कोरल कॉरपोरेशन ने ऐसा करने से रोक रखा है।
आज तो हर किसी सॉफ्टवेयर का ‘चोर वर्ज़न’ बीच बाज़ार मे मिल जाता है। चंद लोग (अमीर ग़रीब दोनों) इसी पर ख़ुश होजाते हैं। कोरलड्रा मे इतने सारे गुण जानने के बाद आपका दिल बोल रहा है कि ये आपके कम्पयूटर पर हो मगर आपको चोरी का सामान पसंद नहीं फिर भी आपको ये चाहिए तो देर किस बात की जनाब, अभी ट्राई मारिए। पहले आपको रजिस्ट्रेशन के कई मरहलों से गुज़रना होगा, आपको अपने बारे मे जानकारी देनी है और ये भी ज़ाहिर करना है कि आप कोरलड्रा को किस काम के लिए यूज़ करना चाहते हैं। अब सिर्फ चंद मिन्टों मे कोरलड्रा का ट्राईयल वर्ज़न आपके कम्पयूटर पर डाऊनलोड होजाएगा। डौनलोड के लिए इतनी सारी झंजट करनी ही होगी क्योंकि ये एक ऐसा साफ्टवेयर है जो हर तरह से बेहतरीन और दुनिया का मक़बूल साफ्टवेयर है। वाकई ये एक महंगा प्रोग्राम है मगर इस पे काम करने के बाद और इसकी ख़ूबियां देख कर आपकी पूरी क़ीमत वसूल होजाती है।
![]()
ये कोरलड्रा का पन्ना है, तस्वीर मे आपको कुछ जान पहचान और कुछ अजीबवगरीब टूल्स दिखाई दे रहे हैं। पल भर मे आपको ऐसा लगा होगा कि ये मामूली सा साफ्टवेयर है। हां जी, ये मामूली साफ्टवेयर ही है - मानो जैसे बगैर नाडे का पैजामा, इस प्रोग्राम पर आप चाहें तो दुनिया का नक़्शा बदल डालो…. इसका ये मतलब नहीं कि अफ़्रिक़ा का नक़्शा भारत के नक़्शे से छोटा करदें। देखिये इस मामूली से साफ्टवेयर पर आप क्या क्या कर सकते हैं:
- किसी भी भाषा मे अपना TTF फांट बनाएं
- १००x१०० Meters से बडा पोस्टर और डिजीटल साईन बोर्डस
- PDF फार्मेट मे फाईल बनाओ और फिर PDF फाइल को खोल कर एडिट कर सकते हैं।
- वैबसाईट्स और चिट्ठों की ख़ूबसूरत टेम्पलीट।
- गाडीयां और उनके इंजन का डिज़ाईन, रोड मैप और फ्लाईउवर्स के डिज़ाईन।
- ग्रीटिंग कार्ड, पुस्तक और पूरे अख़बार का डिज़ाईन।
- लोगो (Logo), अपने घर का प्लान और रूट मैप आदी।
- फेबरिक (कपडे textile), शॉपिंग बैग्स और बार कोड।
- शॉपिंग मॉल और Cenema हाल का डिज़ाईन, मुख़्तलिफ किसम के औज़ार।
- कार्टून फिल्मों के लिए फ्रीहेंड और ख़ुशरंग टाईटल्स।
- अगर आप एक आर्टिस्ट या क्रेट्यू माईंडड हैं तो ये साफ्टवेयर ख़ास आप ही के लिए है।
सिर्फ इतना ही नहीं और बहुत कुछ इस प्रोग्राम पर कर सकते हैं जिस पर लिखते लिखते ये चिट्ठी बहुत लम्बी हो जाएगी। कोरल कॉरपोरेशन ने ग्राफिक के लिए बहुत सारे प्रोग्राम्स बनाए, उनका हर एक प्रोग्राम अपनी तारीफ आप है मगर लोगों ने कोरलड्रा को ज़्यादा इज़्ज़त और मक़बूलियत बख़्शी। आजसे तकरीबन तीन वर्ष पहले जब कोरल कॉरपोरेशन ने अपना कोरलड्रा वर्ज़न १० रिलीज़ किया था, इसी के साथ एक न्नाह तजर्बा Corel R.A.V.E को पेश कर दिया। अनीमेशन के शौकीन अब बनाओ क्या बनाना चाहोगे इस पर, और इसकी अनीमेटेड फाईल को फ्लाश, गिफ़ या फिर AVI फार्मेट मे convert करके बाक़ाईदा पांच मिंटों की Animation बना सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये आख़िर है क्या बला? हम ने ये सोचा था कि कोरलड्रा वर्ज़न १० ख़रीदने पर कोरल कम्पनी की तरफ से ये एक गिफ़्ट है मगर इसकी वैबसाईट से पता चला कि Corel R.A.E.V अभी बीटा वर्ज़न है जो बहुत ज्लद जवान होने ही वाला है। मुझ जैसे अनाडी को फ्लाश सॉफ्टवेयर की स्क्रीन देखते ही सर के बाल ख़डे होजाते हैं मगर कोरल RAVE इतना आसान है कि बगैर कुछ तजर्बे के चमकधमक की अनीमेशन बनाई जासकती है। अगर कुछ दिक्कत हो तो सिर्फ इसमे मौजूद फ्रेम्स के नख़रों की समझ आनी चाहिए।

कोरल RAVE एक हलका फुलका प्रोग्राम जो कोरलड्रा पेक के साथ होता है, इस मे आप फ्लाश जैसे चकाचूंद करदेने वाली Animations बना सकते हैं और अपनी बनाई हुई अनिमेटेड फाईल को तीन किसमों मे तैयार किया जासकता हैः
Gif
AVI
SWF for Flash Player
कोरलड्रा पर बनी अच्छी अच्छी ग्राफिक को भी आप डाईरेक्ट इस पर उतार सकते हैं, हालांकि ये वर्ज़न बीटा पर है मगर चमतकारीयां दिखाने मे फ्लाश जैसी ख़ूबियां रखता है। अगर यकीन नही आता तो ये देखें सिर्फ एक झलक:
कोरल R.A.V.E का स्क्रीन शॉट

आप भी अपनी वैबसाईट्स और चिट्ठों के लिए रंगबरंगे अनीमेटड टाईटल बना सकते हैं। इसी प्रोग्राम पर बने कुछ और हिन्दी अनिमेटड तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं।
कोरलड्रा शुरू से अबतक










कोरलड्रा पर काम करते तकरीबन दस वर्ष होगए, कम्पयूटर मे कई किसम की तकनीकी ख़राबियां होती रहती हैं मगर मजाल है जो इतने वर्षों मे कभी कोरलड्रा प्रोग्राम ने अपनी टांग उठाई हो। “ये काम नहीं हो सकता” ये कहने की कभी ज़रूरत पेश ना आई। इस प्रोग्राम मे कुछ नहीं है मगर आप इसमे बहुत कुछ कर सकते हैं। आज़मा कर देखें।