Archive for March, 2009

30
Mar

जनरल वार्ड

   Posted by: शुऐब    in खुदा से मिलो

मगर अब भी आप खेल छोड़कर जासकते हैं। और एक करोड़ रूपयों केलिए ख़ुदा की स्क्रीन पर ये रहा अगला प्रश्न -
“ख़ुदा अगर इंसान होते तो कौनसे देश मे पैदा होते?”
(ए) अफ़ग़ानिस्तान
(बी) पाकिस्तान
(सी) इराक़
(डी) सौडान

“तीनों लाईफ़ लाईन आपके पास मौजूद हैं”
मित्र को फ़ोन - आधा आधा - और दर्शकों की राए

ख़ुदा ने जवाब दिया - मियां, भाड़ मे जाएं लाईफ़ लाईंस। चारों देश जैसे नगरपालिका अस्पताल के जनरल वार्ड हैं। मरीज़ दर्द से चीख़े चिल्लाए उसको नींद का इंजक्शन देकर दुबारा सुला देते हैं। जारी

बाक़ी फिर कभी
[ये ख़ुदा है - 73 ]